आरा: रोहतास के कैथी में स्कूल जा रहे छात्र को सीने में मारी गोली, स्कूली लड़ाई में हत्या का प्रयास
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2026 बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला रोहतास जिले से जुड़ा है, जहां स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े 15 वर्षीय छात्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है