इटाढ़ी: बक्सर आईटीआई परिसर में 8 मई को जॉब कैम्प, 200 पदों पर भर्ती, अनपढ़ से स्नातक तक के लिए अवसर
Itarhi, Buxar | May 6, 2026 जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वावधान में 8 मई 2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा। कैम्प में Powerpack Pvt. Ltd. द्वारा मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया ऑन-द-स्पॉट होगी।