मिर्ज़ापुर: सुंदरघाट में युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर सीओ सिटी का बयान, दर्ज किया गया मुकदमा
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुंदरघाट में युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ सिटी का बयान आया है। कहा कि सभी आपस में दोस्त हैं।किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।