मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरम बाबा मंदिर के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, तीन लोग हुए घायल
बताते चले कि रविवार की शाम लगभग 6:00 बजे विंध्याचल के बरम बाबा मंदिर के पास की घटना है। जिसमें कोतवाली देहात के अर्जुनपुर गांव निवासी सुरेश बिंद अपनी पत्नी सरिता को लेकर मिर्जापुर की तरफ आ रहे थे। पीछे से आ रहे फतहा निवासी बाइक सवार जगदीश सरोज की बाइक आगे वाली बाइक से टकरा गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान। मिर्जापुर रेफर हुए।