मिर्ज़ापुर: लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष ने सीसी रोड का किया लोकार्पण, साफ सुथरी हुई कॉलोनी
लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सोमवार की दोपहर 12:30 बजे सीसी रोड का लोकार्पण किया। चमचमाती रोड और साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था से कॉलोनी आदर्श कॉलोनी बन गई है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कॉलोनी वासियों से एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ पिता के नाम लगाने की अपील की है।सभासद विजय शंकर प्रजापति के प्रयास की लोगों ने सराहना की।