मिर्ज़ापुर: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विंध्याचल के परसिया में पर्यटन विभाग के कार्यालय का भूमि पूजन किया
विंध्याचल के परसिया में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार की दोपहर 1:00 बजे पर्यटन विभाग के कार्यालय का पूजन किया। इसके अलावा शिवपुर विंध्याचल में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मौजूद रहीं।