मिर्ज़ापुर: सुंदरघाट में एक युवक के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुंदर घाट मोहल्ले में एक युवक को कई युवक मिलकर मारते पीटते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पीट रहा युवक बार बार खुद को छोड़ने की मिन्नते कर रहा है। लेकिन फिर भी युवक उसको पीटते रहे। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है