कोल: मथुरा कट पर अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, दोनों गाड़ियों का माल बिखरा, 2 लोग घायल
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 मथुरा कट पर तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। घटना के दौरान दोनों गाड़ियों में लदा हुआ माल सड़क पर बिखर गया। इसके साथ ही दो लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ियों को सड़क से साइड में करवाया गया है। ट्रैक्टर ट्राली चालक मनीष ने बताया कि वह सीमेंट के बोरे लेकर हाथरस की ओर से आ रहे थे।