पुपरी: पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा, भिखारी राय के तालाब से एक वृद्ध का शव बरामद; परिवार-गांव में मातम
पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा स्थित भिखारी राय के तालाब से शुक्रवार को 10 बजे दिन में 75 वर्षीय शोगारथ साह का शव बरामद हुआ है। सूचना पर डीएसपी सुनीता कुमारी, थानाध्यक्ष रमा शंकर कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस सभी स्तर से जांच शुरू कर दी है।