आज भाजपा कार्यालय, नोखा में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद श्री दामोदर जी सुथार, निवर्तमान पार्षद श्री बजरंग जी सुथार, निवर्तमान पार्षद श्री देवजी जोशी एवं श्री महेंद्र जी सुथार का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री बिहारी लाल बिश्नोई ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल बिश्नोई ने सर्व समाज से एकजुट होकर आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में चुनाव समिति के संयोजक श्री सूरजमल उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, पूर्व अध्यक्ष श्री शंकरलाल सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष श्री गंगाराम पारिक, श्री मोहनलाल राठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्री निर्मल भूरा, श्री रोहित चोरड़िया, पांचू पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सुथार, श्री पुखराज सुथार, श्री आसाकरण भट्टड़ ,श्री महावीर मूंधड़ा एवं श्री नरेंद्र चौहान महेंद्र संचेती श्री बाबूलाल जैन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Aug 26, 2026