सदर: वाराणसी खंड MLC शिक्षक-स्नातक निर्वाचन: पहड़िया मंडी में मत पेटिका और मतगणना स्थल का पुलिस उपायुक्त ने किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2026 आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने अपर आयुक्त (सिविल) आलोक वर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (चुनाव सेल) शुभम सिंह के साथ लालपुर पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।