स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के छठ गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ में गुनगुना रही हैं गया की वायरल शिक्षिका शालिनी
आज के दौर में जहाँ कुछ लोग फूहड़ और अश्लील गीतों के सहारे लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में लगे हैं, वहीं बिहार के गया की एक शिक्षिका शालिनी भक्ति गीतों, भजनों और गीता-महाभारत के श्लोकों को अपने सुरों में पिरोकर सोशल मीडिया पर अलग पहचान बना रही हैं।
खास बात यह है कि शालिनी अपनी गायकी के जरिए न सिर्फ लोगों का दिल जीत रही हैं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और लोकगीतों को भी नई पीढ़ी तक पहुँचा रही हैं।
आज सुनिए उनकी आवाज़ में बिहार की लोक संस्कृति की अमिट पहचान, स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी का एक खूबसूरत छठ गीत।
Sharda Sinha Chath Geet by Teacher Shalini
Bihar, India | Nov 9, 2026