धोरैया: धनकुंड पुलिस ने रणयोधा गांव के समीप से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त,चालक हुआ गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Mar 20, 2024 धनकुंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के रणयोधा गांव के समीप से बुधवार को एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया जबकि ट्रैक्टर चालक रजौन थाना क्षेत्र के बसवारा गांव निवासी गुड्डू राय को गिरफ्तार कर लिया।धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालक को बांका जेल भेजा जाएगा।