धोरैया: श्रीपाथर गांव निवासी युवती ने फोन पर परेशान करने तथा जान से मारने की धमकी देने को लेकर थाना में आवेदन देकर की शिकायत
Dhuraiya, Banka | Mar 19, 2024 थाना क्षेत्र के श्रीपाथर गांव निवासी युवती खुशबू हेंब्रम ने फोन पर परेशान करने तथा जान से मारने की धमकी देने को लेकर धोरैया थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। आवेदन में उक्त मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया गया है, जिससे उसे बार-बार फोन पर परेशान किया जाता है। बताया है की जान से मारने की धमकी मिल रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है।