धोरैया: पसहाना गांव निवासी महिला ने पुत्री के लापता हो जाने को लेकर थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजने की लगाई गुहार
Dhuraiya, Banka | Mar 19, 2024 थाना क्षेत्र के पसहाना गांव निवासी महिला ललिता कुमारी ने अपनी पुत्री शालिनी कुमारी के लापता हो जाने को लेकर थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है। कहा है कि उसकी पुत्री काली मंदिर जाने की बात कह कर घर से निकली लेकिन अब तक वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अता पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।