धोरैया: अस्सी गांव से धोरैया पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा बांका जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 20, 2024 धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के अस्सी गांव से दो गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अस्सी गांव निवासी कुंदन दास तथा बुद्धु दास शामिल हैं। धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत हुआ था। जिसके आलोक में दोनों को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है।