धोरैया: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यालय डीएसपी व डीसीएलआर ने बीडीओ संग प्रखंड के नक्सल प्रभावित बूथों का लिया जायजा
Dhuraiya, Banka | Mar 18, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार तथा डीसीएलआर वंदना सिन्हा ने बीडीओ राजेश कुमार के संग प्रखंड के वल्नरेबल, क्रिटिकल तथा नक्सल प्रभावित बूथों का जायजा लिया। पदाधिकारीयों ने प्रखंड के गचिया ,चलना, तेलौंधा, भेलाय ,अमजोरा, नौवाबांध ,कुरमा पहुंच मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया।इसको लेकर पदाधिकारीयों ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की।