बिहार में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की अनोखी कहानी: मोकामा-घोसवरी में महज़ कुछ ही दिनों में धंसी करोड़ों की सड़क, दो-ढाई इंच की कंक्रीट परत हुई टुकड़ों में तब्दील
मोकामा/घोसवरी (बिहार):
बिहार में सड़कों के विकास के दावों के बीच निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। मोकामा-घोसवरी प्रखंड के तारतर से मरुका बेलदार जाने वाली सड़क टोलापर के समीप अचानक धंस (सेटल) गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क के किनारे से मिट्टी खिसकने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। इसके परिणामस्वरुप सड़क के बीचों-बीच बिछाई गई दो से ढाई इंच की पतली कंक्रीट की परत पूरी तरह से टुकड़ों में तब्दील हो गई है। यह घटना सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की ओर सीधा इशारा करती है।
#Mokama #nonfollowersシ゚ #viralpost #BiharNews #Begusarai #bihar #patna
Mokameh, Patna | Nov 4, 2026