अंजनियां में आज 17 अगस्त सोमवार को सावन सोमवार के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोपहर करीब 2 बजे वरदान आश्रम अंजनियां से पवित्र कांवड़ एवं भव्य रथ यात्रा मंडला के लिए रवाना हुई। नीलू महाराज के सानिध्य में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। हाथों में कांवड़ भगवा ध्वज व जुबां पर भोलेनाथ का नाम लिए श्रद्धालु दिखे l