पाली: पाली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खनन के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
Pali, Lalitpur | Jul 29, 2026 पाली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाते हुए मोरम एवं पत्थर के खनन के मामले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चनखारी पत्थर से लदे हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही निर्गत की है। उक्त कार्यवाही के बाद से पूरे क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।