दतिया: गोंदन पुलिस ने ग्राम स्योरा के पास से हार-जीत का दाव लगाते हुए 3 जुआरी किए गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 23, 2024 ग्राम स्योरा के पास से गोंदन पुलिस ने दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 03 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 03 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की मुखबिर की सूचना पर ग्राम स्योरा के पास में दबिश दी और हारजीत का दाव लगाते हुए 03 जुआरियों को गिरफ़्तार कर 950 रुपये और ताश की गड्डी जब्त की है।