निवास: ग्रामीण चार्ज में 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन, चार्ज अधिकारी ने जांची जनगणना प्रशिक्षण की तैयारी
Niwas, Mandla | Apr 21, 2026 आगामी भारत की जनगणना 2027 को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को शाम 5:30 बजे ग्रामीण चार्ज में आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में जनगणना के विभिन्न चरणों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।