सर्किट हाउस-बुआखाल सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज, 4 से 5 हजार पेड़ों की हुई मार्किंग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप सर्किट हाउस से बुआखाल तक करीब 7 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने सड़क निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों की गणना करते हुए उनकी मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 4 से 5 हजार पेड़ों की मार्किंग की गई है। अब भारत सरकार से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Pauri, Garhwal | Aug 13, 2026