पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह बोले - "ये सिर्फ मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और संस्कार की परंपरा है"
औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत के महुलान गांव में इस बार गोवर्धन पूजा कुछ खास थी। यूपी से आए कलाकारों के विशाल दुगोला ने तो समां ही बांध दिया। देर रात तक लोग जमे रहे। जब माइक पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के हाथ में आया, तो पूरा पंडाल शांत हो गया। उन्होंने बड़ी सादगी से अपनी बात शुरू की गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में ये कार्यक्रम है। कलाकार आए हैं। इस कार्यक्रम में सीख भी है और मनोरंजन भी है। जो ध्यान से सुनेंगे-समझेंगे, वो इसमें बहुत कुछ पाएंगे। और जो मनोरंजन के रूप में देखेंगे, उनका मनोरंजन भी होगा। ये कार्यक्रम हमारी संस्कृति और संस्कार से जुड़ा हुआ है। ये परंपरा बची हुई है।