लखीसराय: नया बाजार स्थित बाईपास मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद
लखीसराय। नया बाजार स्थित बाईपास पुल पर रविवार से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। रविवार की संधया 4:30 पर पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद देखा गया। जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा बाईपास पुल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था