कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक
बैठक के दौरान अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम हल्के सहित भिवानी जिले में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत बनाने पर दिया जोर
भाजपा सरकार से आमजन पूरी तरह से त्रस्त, आमजन को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हो रही उपलब्ध : अनिरुद्ध चौधरी
भिवानी 19 जुलाई। रविवार को तोशाम की पंजाबी धर्मशाला तथा कैरू की बाबा मुंगीपा धर्मशाला में कांग्रेस के भिवानी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कांग्रेस के भिवानी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आमजन पूरी तरह से त्रस्त है आमजन को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी नहीं मिल रहे वहीं पर महंगाई तथा भ्रष्टाचार पूरी तरह से चरम पर है। गत दिनों तोशाम में भी तहसील कानूनगो भ्रष्टाचार के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए और उसके पीछे भाजपा सरकार के किन लोगों का हाथ है इसका भी पूरी तरह से खुलासा होना चाहिए। वहीं भाजपा सरकार में स्थानीय विधायक सिंचाई मंत्री होते हुए भी तोशाम हल्के सहित पूरे भिवानी जिले के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई भी पूरी तरह से नहीं हो पा रही और कुछ देर के अंतराल में ही लगने वाले बिजली के लंबे कट लोगों का खूब पसीना बहा रहे हैं। जिस कारण जनता मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी न मिलने से पूरी तरह से भाजपा सरकार से खफा हो चुकी है। अनिरुद्ध चौधरी का कहना था कि आमजन का भाजपा सरकार से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और जनता कांग्रेस पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। आगामी समय कांग्रेस पार्टी का होगा इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तोशाम हल्के सहित पूरे भिवानी जिले में संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाएं। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के संबोधन से उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने की हुंकार भरी। इस दौरान बैठक में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।