बधाई हो....101 शिक्षकों को प्राचार्य पदोन्नति, 96 पीजीटी व पांच हेडमास्टर बने प्रिंसिपल
चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करते हुए 96 स्नातकोत्तर अध्यापकों (पीजीटी) और पांच हेडमास्टरों सहित कुल 101 शिक्षकों को कार्यवाहक आधार पर प्राचार्य (स्कूल कैडर) पद पर पदोन्नत कर विद्यालय आवंटित किए हैं। सभी को हरियाणा राज्य शिक्षा स्कूल कैडर सेवा नियम, 2012 (संशोधित 2014) के तहत पे-लेवल-11 (67,700 से 1,91,000 रुपये) में पदोन्नति दी गई है। यह आदेश शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने जारी किए है।