बड़वानी जिले के ग्राम तलून में श्री खाटू श्याम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 21 कुंडीय महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बाबा खाटू श्याम, महादेव परिवार व कार्य सिद्धि बालाजी भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने निमाड़ की धरती को संतों और लोक परंपराओं से समृद्ध बताते हुए मंदिर निर्माण की बधाई दी और महंत शशिगिरी महाराज के कठिन तप व सामाजिक सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र पटेल सहित कई संत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #CMMohanYadav #KhatuShyamMandir #MpNews