शाहजहांपुर: बजरंग दल के महानगर टोली ने एसपी को दिया ज्ञापन, अश्लीलता फैलाने वादे कैफे और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर में बजरंग दल शाहजीपुर महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसपी आफिस पहुंचकर एसपी अशोक कुमार मीणा को ज्ञापन देकर बताया कि पुलिस के निर्देश के बाद भी होटल,कैफे और रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे नही लगवाए गए।रुपये लेकर प्राइवेट चैंबर या अंदर से रूम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पदाधिकारियों ने ऐसे ही कैफे और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।