शाहजहांपुर: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में राष्ट्रपति को संबोधित प्रशासन को सौपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तमाम पदाधिकारी खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को दिया । उनकी मांग है कि मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखें। भोजन, दवाओं और मशीनरी जैसी आवश्यक चीजों से जीएसटी हटाया जाए। पदाधिकारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है।