शाहजहांपुर: संदेश खली की घटना को लेकर गौरक्षा संघ ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गौरव रक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के कार्यकर्ता खिरनी बाग चौराहे पर पहुंचे जहां ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और उसके बाद कलेक्ट्रेट में संदेशखाली में दलितों पर किए गए अत्याचार के विरोध में ज्ञापन देकर कायवाही की मांग की।