शाहजहांपुर: बजरंग दल ने जिले में रेस्टोरेंट कैफे होटलों में चल रही अश्लीलता के खिलाफ खोला मोर्चा एसपी को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए महानगर के द लीजेंड कैफे, द गोल्डेन कैफे, द ब्लू बर्ड कैफे, बोस्टन बेरेस्टा,भूत कैफे, सीड कैफे, एरिया 51कैफे, द फ्रेंड्स कैफे, पिज्जा हब आदि संदिग्ध कैफे होटल रेस्टोरेंट पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।