शाहजहांपुर: उ. प्र आदर्श व्यापार मंडल ने खोदी गई सड़कों पर पानी के छिड़काव को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर महानगर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने नगर आयुक्त कांता प्रसाद को ज्ञापन देते हुए महानगर में जल निगम द्वारा सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाने की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों ने सीवर लाइन केकार्य में भारती जा रही लापरवाही को लेकर भी विरोध जताया है।