मिर्ज़ापुर: विश्व यादव परिषद ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का किया विरोध, कहा- जाति को निशाना बनाया गया है
यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का कलेक्ट्रेट में विश्व यादव परिषद ने विरोध किया है। सदस्यों ने कहा कि इस फिल्म में यादव जाति को गलत दिखाया गया है। इसमें बहुत सी आपत्तिजनक सीन है। इसके खिलाफ विश्व यादव परिषद ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 27 फरवरी को फिल्म रिलीज होने वाली है।