अशोक नगर: कलेक्टर ने जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता पर ज़ोर दिया, अधिकारियों को लंबित पत्रों की समीक्षा में निर्देश
अशोकनगर जल संचय जन भागीदारी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता आवश्यक है। अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर संचालित गतिविधियों को अपलोड किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर साकेत मालवीय ने सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए।