डोमचांच: डोमचांच इंस्पेक्टर कार्यालय जर्जर भवन में संचालित, हादसे का खतरा
डोमचांच इंस्पेक्टर कार्यालय इन दिनों जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हल्की बारिश के दौरान कार्यालय के बाहर का छज्जा भरभरा कर शनिवार को 1 बजे नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।