फतुहा: पूर्व प्रत्याशी रूपा कुमारी और लोजपा नेता टुनटुन यादव ने बाढ़ पीड़ितों को गुड़-चूड़ा बांटा
Fatwah, Patna | Sep 11, 2026 फतुहा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह नगर परिषद अध्यक्ष रूपा कुमारी व उनके प्रतिनिधि लोजपा नेता टुनटुन यादव के सौजन्य से फतुहा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव के बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा गुड़ का लगातार वितरण किया जा रहा है। टुनटुन यादव पिछले तीन दिनों से लगातार घूम-घूम कर बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा गुड़ का वितरण दर्जनों समर्थकों के साथ घर घर जाकर कर रहे हैं।