सदर: अतीक अहमद के शूटर का दामाद और हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी उर्फ अशरफ हरवारा ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जा किया
Sadar, Allahabad | Oct 18, 2026
प्रयागराज में सरकारी कुर्कशुदा और शत्रु संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों पर कब्जा करने के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी उर्फ अशरफ हरवारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।एयरपोर्ट थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रही SIT ने उसे मोहिनी चौराहे से रहिमाबाद जाने वाले रास्ते से पकड़ा।अशरफ माफिया अतीक अहमद के शूटर गुलफुल का दामाद है