पचपदरा: पचपदरा पुलिस से टीम ने रिफाइनरी में से स्क्रैप चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पचपदरा पुलिस थाना अधिकारी अमराराम ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस से टीम ने रिफाइनरी में से स्क्रैप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भैराराम पुत्र हीराराम जाति जाट को पहले दस्तयाब किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर आरोपी भैराराम को गिरफ्तार किया गया।