पचपदरा: पचपदरा के विधायक ने लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें दी हार्दिक बधाइयां
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने बुधवार को 18 वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात की। पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने ओम बिरला को पुनः लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। इसी के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपने क्षेत्र के विकास के बारे में सकारात्मक चर्चा की