पचपदरा: बालोतरा में नालों की साफ सफाई कि के अभाव में बारिश के दौरान हुआ जल भराव, परेशान हुए शहर वासी
बालोतरा नगर परिषद के कार्मिकों को मानसून से पूर्व नालों की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया था। लेकिन साफ सफाई के अभाव में मानसून की पहली ही बारिश में शहर में जल भराव हो गया। जिसके चलते अनेक राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलमग्न सड़कों पर अनेक दुपहिया चालक गिरकर चोटिल हो गए।