पचपदरा: संभागीय आयुक्त ने बालोतरा में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा बुधवार को बालोतरा के दौरे पर रहे। संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्ट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त मेहरा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। तथा आमजन से जुड़े विभाग गुणवत्ता पूर्वक कार्य करें।