पचपदरा: बालोतरा जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
बालोतरा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को मानसून की बारिश से पूर्व शहर में नल की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दौरान कस्बे वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।