पहली बार राखी पर बहनों के लिए उमड़ा CM धामी का प्यार, 2 दिन की बस यात्रा निशुल्क
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धामी सरकार ने उत्तराखंड की बहनों और महिलाओं को खास तोहफा दिया है। प्रदेशभर में 2 दिनों तक उत्तराखंड परिवहन निगम की सरकारी बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि धामी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रही है। लखपति दीदी योजना, सरकारी नौकरियों में 33% क्षैतिज आरक्षण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।
राखी के इस खास मौके पर बहनों के लिए सरकार का यह उपहार—सिर्फ सुविधा नहीं, सम्मान और अपनत्व का संदेश भी है।
#RakshaBandhan #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #HaneyPathak #WomenEmpowerment #DhamamiSarkar