देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पहले चरण के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले 10 हजार होनहार छात्रों को निशुल्क (फ्री) कोचिंग देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री के इस लोक-कल्याणकारी फैसले से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। सरकार के इस कदम की चौतरफा सराहना हो रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Aug 22, 2026