भीलवाड़ा: ईडन स्कूल के बाहर आरटीओ और यातायात पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा डीटीओ के मार्गदर्शन में शुक्रवार को अहिंसा सर्किल स्थित ईडन स्कूल के बाहर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरटीओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा एवं यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में स्कूल आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान 16 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों के चालान बनाए गए