जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
गोलगढ़, भिवानी 17 सितंबर।
वीर शहीद श्री महीपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोलगढ़ में आज जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की युवा संसद टीम ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार शास्त्री ने की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गिल ने बतौर मुख्य अतिथि तथा संकुल प्रभारी राजेश अरोड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता, तार्किक अभिव्यक्ति तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का जीवंत रूप प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता संतोष कुमारी तथा सह-संयोजक प्रवक्ता विनोद कुमार रहे। मंच संचालन एवं फोटोग्राफी की जिम्मेदारी डॉ. राजपाल सिंह नागर एवं डॉ. मुकेश शास्त्री ने निभाई। कार्यक्रम में प्रवक्ता विकास कुमार, शिवकुमार, नवीन कुमार एवं आशा कुमारी ने जज एवं ऑब्जर्वर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार शास्त्री व स्टाफ सदस्यों ने सभी मेहमानों का अभिनंदन व धन्यवाद किया व बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मनोज भारद्वाज, कृष्णा तंवर, जीतेंद्र यादव, चंद्र किरण, सुरेश कुमार, सुबे सिंह, महेश कुमार, संगीता सांगवान, मंजू, श्रवण कुमार, मुकेश श्योराण, मनोज खंडेलवाल एवं बिजेंद्र जूई का विशेष योगदान रहा।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 18, 2026