हसनपुर: आदमपुर क्षेत्र के गांव सिमथला में झोलाछाप के यहां नाबालिग का इलाज करते हुए वीडियो हुआ वायरल
हसनपुर तहसील क्षेत्र में झोलाछाप के यहां एक किशोर बोतल लगाते हुए नजर आ रहा है। जहां अमरोहा की डीएम लगातार झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई कर रही है तो वहीं हसनपुर तहसील क्षेत्र में झोलाछाप भी फल फूल रहे हैं। यह वीडियो आदमपुर क्षेत्र के गांव सिमथला का है। रविवार को करीब रात 8:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया।