हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने गांव भैंसरी से बलात्कार के मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर किया चालान
रहरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भैसरी में छापेमारी की, छापेमारी के दौरान थाने के उप निरीक्षक निरोत्तम सिंह ने बलात्कार जैसी धारा में फरार चल रहे वारंटी सुभाष पुत्र ओमपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को लगभग 2:00 बजे उसका संबंधीत धारा में चालान कर दिया है।