हसनपुर: हसनपुर की नवीन मंडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक का हुआ आयोजन, बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
किसान नेताओं ने बताया कि हसनपुर क्षेत्र में किसानों को सिर्फ 2-4 घंटे बिजली मिल रही है। इससे फसलें सूखने का खतरा पैदा हो गया है। नूरपुर खुर्द गांव में एक सप्ताह से विद्युत लाइन कटी हुई है। इससे अधिकांश लोगों की बिजली बंद है। किसानों ने कई समस्याएं उठाईं। झकड़ी फीडर तालाब के पास टूटे विद्युत पोल और तारों की मरम्मत की मांग की। मंडी का गेट नंबर 2 खोलने की मांग।